राजनीति
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव बोले-जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती, तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संसद में नारी शक्ति संशोधन विधेयक पारित न होने के मामले को लेकर रविवार को सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक जनगणना पूरी नहीं हो जाती, तब तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं की जा सकती।
यह भी कहा अखिलेश ने
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के इरादों की हार और परिसीमन विधेयक को पास कराने में नाकामी का मतलब है कि सरकार लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती और इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। असल मायने में विपक्ष ही लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है। (भाषा)



