राजनीति

Protest: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आवास तक मार्च निकाला, महिलाओं को अधिकार नहीं देने का आरोप

Women Reservation Act: महिला आरक्षण कानून संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों और नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुनहरी बाग स्थित आवास के निकट तक विरोध मार्च निकाला।

राहुल गांधी का पुतला फूंका
मोती लाल नेहरू मार्ग पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनके आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button