देश-दुनिया
Earthquake: हरियाणा के रोहतक में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake In Rohtak: हरियाणा के रोहतक में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.3 रही। इसके चलते अफसरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
यहां था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अपराह्न 12 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए गए इस भूकंप का केंद्र रोहतक में था। इसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। जान-माल का किसी भी प्रकार का नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। (भाषा)



