देश-दुनिया

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, इस तरह मनाया पर्व

Raksha Bandhan 2025: देशभर में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया, जहां स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी’की सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। यह त्योहार भाई-बहन के पारंपरिक बंधन का उत्सव है।

राष्ट्रपति ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया।

पीएम मोदी ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन 2025 मनाया। (एएनआई)

सुदर्शन पटनायक ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन

सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन पर महाप्रभु जगन्नाथ की रेत मूर्ति बनाकर रक्षाबंधन की बधाई दी।

जानें, कब मनाया जाता है रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बंधन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button