राजनीति
Kerala Election: भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 39 उम्मीदवार, जानें-कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की है।

इस सूची में अरनमुला सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने नट्टिला सीट से सीसी मुकंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और चार मई को मतगणना होगी। केरल में इस बार रोचक मुकाबले के आसार हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



