PM Modi Keralam Visit: पीएम मोदी बोले, केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना मलयाली भाइयों के लिए खुशी का क्षण

PM Modi In Keralam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है।
अखिला केरल धीवरा सभा का काम तारीफ के काबिल
प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए अखिला केरल धीवरा सभा का काम तारीफ के काबिल है और यह एनडीए के तटीय समुदायों को मज़बूत बनाने के नजरिए से मेल खाता है।
टूरिज्म को बढ़ावा देंगे
एर्नाकुलम में डेवलपमेंट के कामों की शुरुआत पर कहा कि ये प्रोजेक्ट्स इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा देंगे, टूरिज्म को बढ़ावा देंगे और केरल के लोगों के लिए जिंदगी आसान बनाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में किया रोडशो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में बुधवार को रोडशो किया। (भाषा)



