राजनीति

LPG Crisis: पश्चिम एशिया संकट से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां व होटलों की चिंता बढ़ी, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आई भारी कमी से तमिलनाडु और कर्नाटक का होटल और रेस्तरां उद्योग संकट में घिर गया है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, यहां के कई प्रतिष्ठानों के मालिकों ने मंगलवार को बताया कि यदि आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो वे कारोबार बंद करने को मजबूर हों जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश भर में शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी कमर्शियल संस्थानों को एलपीजी गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। केवल घरेलू उपयोग के लिए गैस दी जाएगी। आने वाले दिनों में गैस और तेल की स्थिति और खराब होने के आसार हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अपनी किन्हीं मजबूरियों के चलते ट्रंप के सामने नतमस्तक हैं। क्या आज देश उसी की सजा भुगत रहा है?

एलपीजी उत्पादन करने वाली इकाइयों को अब मिलेगी गैस आवंटन में प्राथमिकता
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आयात प्रभावित होने के बीच एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर उन इकाइयों को की जाएगी, जो इसका उपयोग एलपीजी उत्पादन के लिए करती हैं। अभी तक संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और घरों में पाइप के जरिये पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) ही ऐसे दो प्राथमिकता वाले क्षेत्र थे जिन्हें कच्चे माल के रूप में घरेलू प्राकृतिक गैस मिलती थी।

घरेलू एलपीजी व व्यव्सायिक सिलेंडरों की कीमतों में 60 और 114.5 रुपये की वृद्धि की गई
सरकार ने छह मार्च को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण संभावित व्यवधानों से बचने के लिए घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था। सात मार्च को घरेलू एलपीजी और व्यव्सायिक सिलेंडरों की कीमतों में क्रमशः 60 रुपये और 114.5 रुपये की वृद्धि की गई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button