राजनीति

Uday Bhanu Chib: राहुल गांधी बोले-कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी तानाशाही और कायरता, हम डरने वाले नहीं

Rahul Gandhi: कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन के मामले में पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को मंगलवार को तानाशाही प्रवृत्ति तथा कायरता का प्रमाण बताते हुए कहा कि वह ऐसे कदमों से डरने वाली नहीं है तथा देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

कहा, सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिब की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।

मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व हैः राहुल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज पीएम के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और आईवाईसी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button