Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में सुबह सात बजे गोलीबारी शुरू हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम इलाके में हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
दो आईईडी बरामद
बीजापुर पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को डीआरजी बीजापुर एवं थाना ईलमिड़ी, छसबल नौवीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान डिमाईनिंग कार्रवाई करते हुए लंकापल्ली कच्ची रोड पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 20-30 किलोग्राम के दो आईईटी बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। माओवादियों के द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से रोड के बीचों बीच लगाया गया था। बड़े वाहन को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया गया था। (भाषा)


