देश-दुनिया
Stray Dog Case: आवारा कुत्तों के मामले में मुख्य सचिवों को प्रत्यक्ष तौर पर होना होगा पेश: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को आवारा कुत्तों के मामले में तीन नवंबर को अदालत के समक्ष डिजिटल माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए।
तीन नवंबर को पेश होना होगा
मेहता ने न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया, जिसने स्पष्ट कर दिया कि मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को अदालत के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से पेश होना होगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



