देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान; सरकार ने जारी किया परामर्श

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को बारिश नहीं होने तथा हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान, सरकार ने परामर्श जारी किया
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने परामर्श जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। राजस्व और वन विभाग ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 27 से 29 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और विदर्भ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button