देश-दुनिया
Delhi News: दिल्ली में 80 हजार और लोगों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में अब 80 हजार और लोग वृद्धावस्था पेंशन के पात्र हैं जिसके साथ ही ऐसे लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 5.3 लाख हो गई है।
वृद्धावस्था पेंशन देने का फैसला रविवार को कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू किया जा रहा
केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस बात पर प्रकाश डाला कि और अधिक लोगों को वृद्धावस्था पेंशन देने का फैसला रविवार को कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू किया जा रहा है। (भाषा)



