Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में तीन मदरसे सील, अपराधियों को अपराध न करने की शपथ दिलाई

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सत्यापन कार्य तेज करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को तीन गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को सील कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, पुलिस ने अपराधियों को अपराध न करने की शपथ दिलाई है।

जानें, क्या है मामला
यह कार्रवाई 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कथित तौर पर उसके दोस्त असद और उसके साथियों द्वारा किये जाने के बाद की जा रही है। मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

अपराध न करने की शपथ दिलाई
पुलिस उपायुक्त नगर ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल के निर्देशन में थाना साहिबाबाद पर पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधियों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई गई, जिससे अपराधियों में सुधार की भावना जागृत हो और समाज में कानून‑व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



