राजनीति
Covid-19: कोविड से हुई मौत के आंकड़ों में अंतर को लेकर कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

Covid-19: कांग्रेस ने कोविड-19 से हुई मौतों के आधिकारिक आंकड़ों और नागरिक पंजीकरण प्रणाली के आंकड़ों के बीच कथित अंतर को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार से यह उम्मीद करना बहुत ज्यादा होगा कि वह अपने असंवेदनशील और मूर्खतापूर्ण निर्णयों पर कोई पछतावा या शर्म प्रकट करेगी, लेकिन जब इतिहास लिखा जाएगा तो इस घृणित कृत्य को अवश्य दर्ज किया जाएगा।
कहा, पांच साल पहले दुनिया कोविड-19 से हो गई थी तहस-नहस
कांग्रेस महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पांच साल से ज्यादा समय पहले दुनिया कोविड-19 से तहस-नहस हो गई थी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उसी समय यह साफ हो गया था कि भारत ने इस महामारी की वजह से ऐसी तबाही देखी है, जैसी हमने एक सदी से भी अधिक समय में नहीं देखी थी। (भाषा)



