क्राइम
Jharkhand News: झारखंड के देवघर में बम हमले में स्कूल प्रधानाचार्य की मौत
Deoghar News: झारखंड के देवघर जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बृहस्पतिवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए बम हमले में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अज्ञात व्यक्तियों ने फेंका बम
उपमंडल पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास स्कूल से किसी काम के लिए दोपहिया वाहन पर जा रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर बम फेंका। बताया जाता है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



