देश-दुनिया
Dog Bite: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का देंगे निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पिछले पांच वर्षों में आवारा पशुओं से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाने पर मंगलवार को चिंता जताई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजा देने का आदेश देगा।
कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए कुत्ता प्रेमियों व उन्हें खाना देने वालों को भी जिम्मेदार व जवाबदेह ठहराया जाएगा
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए कुत्ता प्रेमियों और उन्हें खाना देने वालों को भी जिम्मेदार और जवाबदेह ठहराया जाएगा। (भाषा)



