UP Politics: मायावती बोलीं-आंधी-तूफान से उजड़े परिवार, महंगाई की मार; सार्थक कदम उठाए सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आंधी-तूफान से तबाही और महंगाई पर सरकार से सार्थक कदम उठाने की मांग की है।
कहा, सहयोग के लिए आगे आए सरकार
मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त आंधी-तूफान से हुई जान-माल की भारी तबाही से प्रभावित लोगों/परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार को अपनी पूरी उदारता बरतते हुए हर प्रकार से उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि वे लोग अपने उजड़े/बिखरे हुए पारिवारिक जीवन को समेट कर दोबारा से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।
महंगाई व जीवन दुष्कर
मायावती के मुताबिक, पेट्रोलियम पदार्थों आदि, इन आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में अनवरत वृद्धि को जारी रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल आदि की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करोड़ों गरीबों व मेहनतकश परिवारों, खेती-किसानी आदि के साथ-साथ मिडिल क्लास के जीवन को भी बुरी तरह से प्रभावित करेगा। इस महंगाई का सीधा असर इन सबके परिवार के पालन-पोषण पर पड़ेगा। इसलिए सरकार को महंगाई व जीवन दुष्कर करने वाली इस प्रकार की नियमित वृद्धि को कम करने के लिए जरूरी सार्थक कदम उठाने चाहिए, यही समय की मांग है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



