देश-दुनिया
Operation Sindoor: राजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी बोले-जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया

PM Modi In Bikaner: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है।
कहा, सबने देख लिया, जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है
प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर के पलाना (देशनोक) में कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।
प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में करणी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री मोदी ने को बीकानेर जिले में करणी माता मंदिर में देवी के दर्शन किए। (भाषा)



