राजनीति

UP Politics: अखिलेश यादव का आरोप, भर्तियों में संवैधानिक रूप से अनिवार्य ओबीसी कोटा नहीं दे रही भाजपा

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उत्तर प्रदेश सरकार की भर्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को संवैधानिक रूप से अनिवार्य आरक्षण नहीं देने और पिछले पांच वर्षों में आरक्षित श्रेणियों के पदों की बड़े पैमाने पर लूट का बुधवार को आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने कसा तंज
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कहा कि भाजपा संविधान के तहत ओबीसी के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण में से लगभग एक-तिहाई हिस्से को खारिज कर रही है, जिससे उसका संविधान और आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button