क्राइम
Canada News: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

Canada Crime: कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।
रॉकलैंड में हुई वारदात
कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड में हुई, हालांकि उसने मारे गए व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। (भाषा)


