राजनीति

Congress Foundation Day: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी बोले, संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ेंगे

Congress Foundation Day: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेसजन को शुभकामनाएं दी।

बलिदानियों को किया नमन
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया।

कहा, कांग्रेस हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश के साथ खड़ी है
कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है।

ये संकल्प लिया
संकल्प है कि नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ेंगे। जय हिंद। जय कांग्रेस। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button