क्राइम
Mimi Chakraborty: अवैध सट्टेबाजी एप मामले में पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती ईडी के समक्ष हुईं पेश

Mimi Chakraborty News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती सोमवार को कथित अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।
इस मामले में दर्ज हुआ केस
मिमी चक्रवर्ती (36) का बयान वनएक्सबेट नामक एक अवैध सट्टेबाजी एप से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जा रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



