देश-दुनिया
Delhi News: दिवाली के बाद दिल्ली पर छाई धुंध की चादर, गंभीर श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात बहुत से लोगों ने दिवाली पर उच्चतम न्यायालय की ओर से निर्धारित समय सीमा से ज्यादा समय तक पटाखे चलाए, जिसकी वजह से मंगलवार सुबह आसमान में धुंध छाई रही, दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता रेड जोन में रही।
एक्यूआई 359 रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पूर्वाह्न 11 बजे 359 रहा। दिवाली पर देर रात तक लोगों ने पटाखे चलाए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



