क्राइम
Delhi Blast Case: दिल्ली विस्फोट मामले के आरोपी सोयब की एनआईए हिरासत 10 दिन बढ़ाई गई

Delhi Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में आत्मघाती बम हमलावर उमर-उन-नबी की मदद करने के आरोपी फरीदाबाद के निवासी सोयब की एनआईए हिरासत की अवधि शुक्रवार को 10 दिन के लिए बढ़ा दी।
सोयब को पटियाला हाउस अदालत में किया पेश
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 26 नवंबर को मिली 10 दिन की पिछली हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को सोयब को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया। (भाषा)



