क्राइम

Jharkhand News: 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Jharkhand Crime: झारखंड के रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को 300 करोड़ रुपये से अधिक की बहुस्तरीय विपणन योजना की साजिश को अंजाम देकर लोगों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
ईडी के मुताबिक, मैक्सीजोन टच नामक कंपनी के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका को मंगलवार को झारखंड के रांची में संघीय जांच एजेंसी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

ईडी कस्टडी में भेजा
ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ईडी रांची जोनल ऑफिस ने 16 दिसंबर को पीएमएलए, 2002 के तहत मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका को गिरफ्तार किया है। इन पर सरकारी फंड के गलत इस्तेमाल से जुड़े एक बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड का आरोप है। आरोपी चंदर भूषण सिंह को माननीय स्पेशल कोर्ट रांची ने पांच दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button