Delhi Air Pollution: सांसों पर संकट, दिल्ली में एक्यूआई अगले छह दिनों तक बहुत खराब रहने का अनुमान

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार है। बुधवार को धुंध छाई रही। वायु गुणवत्ता बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें थोड़ा सुधार हुआ। वहीं, पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब और गंभीर श्रेणियों के बीच रहेगी।
वायु गुणवत्ता हल्के सुधार के बावजूद बहुत खराब श्रेणी में बरकरार
राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह कुछ सुधार दर्ज किया गया लेकिन पूरे क्षेत्र में धुंध की चादर छाई रही। दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया था। यह बुधवार सुबह नौ बजे 328 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार पर एक्यूआई बेहद खराब
राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में मंगलवार सुबह मामूली सुधार देखा गया, लेकिन एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में धुंध छाए रहने के कारण दृश्यता घट गई और सुबह तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)



