Crime News: प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रतापगढ़ जिले के कोंहडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार के निकट मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौश्र पर पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सिंगठी गांव के निवासी उदयराज वर्मा (24) का ननिहाल में रहने वाली ज्योति वर्मा (22) के साथ प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही ज्योति की शादी हुई थी।
दलित लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
महराजगंज जिले की एक अदालत ने दलित लड़की से दुष्कर्म करने और इस कृत्य का वीडियो प्रसारित करने के मामले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) फणींद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी अधिनियम) संजय मिश्रा की अदालत ने सोमवार को जालंधर राय को दोषी ठहराया और उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अजीत हत्याकांड मामले में एक नाबालिग पकड़ा गया
गौतमबुद्धनगर जिले के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 के मंगरौली गांव के पास 25 वर्षीय युवक अजीत की रविवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। जोन प्रथम के पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को आज बाल कल्याण न्यायालय में पेश किया जाएगा।
देर से आने पर छात्राओं के बाल काटने के मामले में प्रधानाचार्य निलंबित
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में देर से आने पर कुछ छात्राओं के बाल काटने के आरोप में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बी. श्रीनिवास राव ने कहा कि यह घटना हाल ही में हुई और सोमवार को प्रकाश में आई, जिसके बाद विभाग ने यू साई प्रसन्ना के खिलाफ जांच शुरू की। (भाषा)



