क्राइम

Zubeen Garg: हिमंत विश्व शर्मा बोले, गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या का है मामला

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुई मौत स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला है। जुबिन गर्ग की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर जुबिन गर्ग की हत्या हुई है तो कातिल कौन है?

जुबिन की मौत पर चर्चा करने के लिए असम विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव स्वीकृत
असम विधानसभा में गायक जुबिन गर्ग की मौत के मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अनुरोध पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, हाल में दिवंगत हुए कुछ लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद जैसे ही शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया और निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई इस मुद्दे पर अपने कार्य स्थगन प्रस्ताव को अनुमति देने का अनुरोध करने लगे। जुबिन गर्ग की मौत के मामले में राजनीति गरमा सकती है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button