क्राइम
FEMA Case: फेमा मामले में नगालैंड, असम और तमिलनाडु में ईडी की छापेमारी

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनुष्यों के बालों के निर्यात की आड़ में कथित तौर पर अवैध तरीके से वित्तीय लेनदेन किए जाने से जुड़े फेमा मामले की जांच के तहत नगालैंड, असम और तमिलनाडु में एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ईडी के दीमापुर कार्यालय ने शुरू की है।
ईडी ने यहां की छापेमारी
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत ईडी ने दीमापुर और गुवाहाटी में दो-दो और चेन्नई में तीन परिसरों पर छापे मारे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



