राजनीति

Delhi News: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी चार इंजन वाली सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। केजरीवाल का यह बयान राष्ट्रीय राजधानी के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आया है।

कहा, बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था
केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका समेत द्वारका के कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं, लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है। बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। भाजपा की चार इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी हैं।

दिल्ली के द्वारका के तीन स्कूलों को बम की धमकी, परिसर खाली कराए गए
दिल्ली के द्वारका के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए जिससे विद्यार्थियों में दहशत फैल गई और प्राधिकारियों को परिसर खाली कराने पड़े। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्री राम वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली में कई स्कूलों को धमकी मिल चुकी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button