क्राइम

Encounter: दिल्ली के रोहिणी में पुलिस मुठभेड़ में बिहार के चार वांछित अपराधी ढेर

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में चार वांछित अपराधी मारे गए। ये अपराधी बिहार में हत्या के कई मामलों में कथित रूप से संलिप्त थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया
डीसीपी अपराध शाखा संजीव यादव के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर रोहिणी में देर रात करीब 2:20 बजे मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया। गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई।

इनकी हुई मौत
चारों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें रोहिणी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारे गए लोगों की पहचान रंजन पाठक, बिमलेश महतो उर्फ ​​बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33), और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। ये चारों बिहार में कई हत्याओं और सशस्त्र डकैती सहित कई मामलों में वांछित थे। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और फारेंसिक तथा अपराध स्थल जांच टीमों को बुलाया गया। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button