देश-दुनिया

Diwali 2025: योगी आदित्यनाथ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Deepawali 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

तमिलनाडु में भारी बारिश के बावजूद दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़े लोग
तमिलनाडु के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के बावजूद त्योहारों को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में लोग आखिरी समय में दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उमड़ पड़े। प्रकाश का यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दिवाली से पहले पाकिस्तान के पेशावर में सुरक्षा बढ़ाई गई
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अधिकारियों ने सोमवार को हिंदू त्योहार दिवाली के मद्देनजर प्रांतीय राजधानी पेशावर और इसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button