खेल-मनोरंजन

BFI: लवलीना और असम के अन्य मुक्केबाजों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक रहे हेमंत कलिता: अजय सिंह

BFI News: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि हाल में निलंबित किए गए बीएफआई महासचिव हेमंत कलिता ओलंपिक कांस्य विजेता लवलीना बोरगोहेन को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक रहे हैं।

अजय सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस
अजय सिंह ने यहां एक आपात प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, लेकिन कलिता ने उन्हें टूर्नामेंट से हटने के लिए कहा है जो असम मुक्केबाजी संघ में सचिव के पद पर काबिज हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button