शहर-राज्य

Hyderabad Rain: भारी बारिश के कारण हैदराबाद में 1000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया

Hyderabad News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के बाद मूसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 1,000 लोगों को एहतियात के तौर पर राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लोगों की सहायता के लिए बचाव दल तैनात
अधिकारियों ने बताया कि निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शुक्रवार देर रात राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुसी नदी के उफान पर होने के कारण एसजीबीएस बस स्टैंड जलमग्न हुआ। अधिकारियों ने बस टर्मिनल बंद किया और लोगों की सहायता के लिए बचाव दल तैनात किए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button