खेल-मनोरंजन

Aditi Rao Hydari And Siddharth Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने मंदिर में की शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Bollywood Actress Aditi Rao Hydari) और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ (Bollywood Actor Siddharth) ने सोमवार को परिवार की मौजूदगी में एक मंदिर में शादी की। अदिति और सिद्धार्थ ने मार्च में सगाई की थी और अब दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी में 400 साल पुराने एक मंदिर में विवाह किया।

तुम मेरे सूरज हो, चांद हो और मेरे सारे सितारे हो… अनंत काल तक साथ रहना
अदिति (37) और सिद्धार्थ (45) ने सोशल मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘तुम मेरे सूरज हो, चांद हो और मेरे सारे सितारे हो… अनंत काल तक साथ रहना… हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए… अनंत प्रेम के लिए, रोशनी और जादू के लिए… मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।’’

गौरतलब है कि इस जोड़ी ने 2021 में आई तेलुगू फिल्म “महा समुद्रम” में साथ में अभिनय किया था। दोनों ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए परिधान और आभूषण पहने थे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button