टॉप न्यूज

Doda Road Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत; अमित शाह ने जताया दुख

Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बृहस्पतिवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में इस वाहन में सवार 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसलिए हुआ हादसा
डोडा के डीसी डोडा हरविंदर सिंह ने कहा कि भदरवाह-चंबा रोड पर हादसा हुआ। कुल 10 जवानों की जान चली गई है। 11 घायल जवानों में से 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को कमांड हॉस्पिटल उधमपुर एयरलिफ्ट किया गया है। मृत सैनिकों के शव उनके परिवारों को भेजे जा रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सड़क पर बर्फ होने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दुख जताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस हादसे में हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल जवानों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सभी जवान शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ हों, ईश्वर से यह कामना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button