राजनीति

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, जानें-खास बातें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को मुंबई में कहा कि हम जो संकल्प पत्र लेकर आए हैं, उसमें 25 प्रमुख मुद्दे हैं। लाडली बहन योजना और वृद्धावस्था पेंशन में हम बढ़ोतरी कर रहे हैं। किसानों के ऋण माफ और किसान सम्मान निधि को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करेंगे। 10 लाख प्रतिभावान छात्रों को मासिक 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। 45 हजार गांवों में रास्ते बनाए जाएंगे। आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा किया जाएगा और उनका मासिक वेतन 15 हजार रुपए तक बढ़ाया जाएगा।

कहा, क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है?
शाह ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वो वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें?, क्या कांग्रेस का कोई नेता बाला साहब ठाकरे के सम्मान में दो वाक्य बोल सकता है? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उनको महाराष्ट्र की जनता जान ले, यह बहुत जरूरी है।

महा विकास अघाड़ी पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव में हमारा मुकाबला महा विकास अघाड़ी से है। मैं कहना चाहता हूं कि अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button