Brain Fever: दिल्ली में दिमागी बुखार का एक मामला सामने आया

दिल्ली (Delhi) में दिमागी बुखार (Brain Fever) का एक मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय शुरू किए गए हैं, और चिंता की कोई बात नहीं है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था
सूत्रों ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिमी दिल्ली के 72 वर्षीय व्यक्ति को सीने में दर्द के बाद तीन नवंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
रक्त का नमूना लिया गया
सूत्र ने कहा कि रोगी 20 साल से अनियंत्रित मधुमेह समेत विभिन्न रोगों से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान रोगी की दिमागी बुखार (जापानी एन्सेफलाइटिस) जांच की गई, जिसके लिए छह नवंबर को उसका रक्त का नमूना लिया गया। (भाषा)



