देश-दुनिया
Holi: योगी आदित्यनाथ बोले, सनातन धर्म में हमारी आस्था; आस्था ही त्योहारों की आत्मा

Holi 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा में आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है। (भाषा)



