राजनीति
Delhi Politics: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखेगी भाजपा: मनजिंदर सिंह सिरसा

Delhi News: दिल्ली में राजौरी गार्डन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखा जाएगा, ताकि वे लोगों की सेवा के वास्तविक केंद्र बन सकें।
आप पर साधा निशाना
सिरसा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के तहत, मोहल्ला क्लीनिक फर्जी जांचों और फर्जी मरीजों से ग्रस्त हो गए हैं, जिससे वे पैसे कमाने वाले एटीएम में बदल गए। (भाषा)



