PM Awas Yojana And Corruption: पीएम आवास योजना के नाम पर हो रही ठगी

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के नाम पर ठगी और फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं। कई ऐसे लोगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है, जोकि इसके पात्र ही नहीं हैं।
यहां ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
यूं तो इस योजना के नाम पर देश में कई जगहों पर ठगी और फर्जीवाड़ा किया जा रहै है, मगर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में छाउछ के आसपास प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तरह ऐसे कई लोगों को लाभ मिला है, जोकि इसके पात्र ही नहीं हैं।
अपात्रों को दिया लाभ
इसी तरह थाना फरधान के ग्राम गुठना बुजुर्ग में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तरह कई अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है।
ऐसे की जा रही है ठगी
सूत्रों के मुताबिक, पांच, दस, बीस, तीस, चासील और पचास हजार रुपये लेकर कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। जिन लोगों के काफी संपत्ति है, यानी कि जो अमीर हैं, उनको भी मिलीभगत और रिश्वत लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि कई ऐसे लोग भी हैं, जिनसे पैसा भी ले लिया गया, फिर भी ना तो उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है और ना ही उनका पैसा वापस मिल रहा है।
दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पात्रों को इस योजना का लाभ मिले और अपात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे रकम वसूली जाए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


