देश-दुनिया

Puri Stampede: ओडिशा के पुरी में भगदड़ में तीन लोगों की मौत, सीएम ने माफी मांगी; जानें-किसने क्या कहा

Puri Stampede: ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट रविवार को मची भगदड़ में कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुरी मंदिर भगदड़ के लिए भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगता हूं: मोहन चरण माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को पुरी में एक मंदिर के पास भगदड़ के लिए भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगी है।

पुरी मंदिर में भगदड़ से राज्य सरकार की अक्षमता उजागर हुई: नवीन पटनायक
बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार को दावा किया कि ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ से श्रद्धालुओं के लिए शांतिपूर्ण रथयात्रा सुनिश्चित करने में ओडिशा सरकार की घोर असक्षमता उजागर हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के मंदिर के पास भगदड़ मचने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए।

पुरी के मंदिर में भगदड़ मचने का कारण बनी लापरवाही और कुप्रबंधन अक्षम्य: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि वह ओडिशा के पुरी में एक मंदिर के पास भगदड़ मचने की घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही व कुप्रबंधन के कारण यह घटना हुई, जो माफी के लायक नहीं है। खरगे ने एक्स पर लिखा कि मैं महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आने के बाद हुई है। मेरी कामनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने लिखा कि जिस लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण यह त्रासदी हुई, वह अक्षम्य है। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्र हुए थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button