देश-दुनिया

Ram Vilas Paswan Jayanti: पीएम मोदी ने जयंती पर राम विलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि राम विलास पासवान ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पासवान का जन्म पांच जुलाई 1946 को हुआ था और उनका निधन आठ अक्टूबर 2020 को हुआ था।

यह भी कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button