Delhi Blast Case: अल फलाह समूह के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को 13 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार सुबह अल फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।
रात एक बजे तक चली कार्यवाही
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, आतंकवाद से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार शाम गिरफ्तार किए गए सिद्दीकी को आधी रात के करीब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शीतल चौधरी प्रधान के आवास पर उनके सामने पेश किया गया। कार्यवाही रात एक बजे तक चली।
लाल किला विस्फोट मामले में ईडी ने छापेमारी के बाद अल फलाह समूह के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लाल किला कार विस्फोट मामले से जुड़े अल फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के न्यासियों और प्रवर्तकों के खिलाफ दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को छापेमारी करने के बाद समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



