राजनीति

PM Modi Bengal Visit: पीएम मोदी के बंगाल दौरे से पहले टीएमसी ने केंद्र सरकार पर राज्य का फंड रोकने का लगाया आरोप

West Bengal Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर राज्य की 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि रोकने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी अलीपुरद्वार में गैस वितरण परियोजना की रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार में एक गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे।

राज्यसभा में टीएमसी की उपनेता सागरिका घोष का वीडियो संदेश
राज्यसभा में टीएमसी की उपनेता सागरिका घोष ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल आ रहे हैं। हम प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं। लेकिन हम प्रधानमंत्री को यह भी याद दिलाना चाहते हैं कि केंद्र सरकार पर बंगाल का अभी भी 1.7 लाख करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री बंगाल के लोगों को बताएंगे कि यह पैसा बंगाल को क्यों नहीं दिया जा रहा और कब दिया जाएगा? (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button