देश-दुनिया
PM Modi Saudi Arabia Visit: सऊदी गायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में गाया हिंदी फिल्म का लोकप्रिय गीत

PM Modi In Saudi Arabia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को जब अपने होटल पहुंचे, तो सऊदी गायक हाशिम अब्बास ने उनके स्वागत में हिंदी फिल्म का एक लोकप्रिय गीत गाया।

मोदी के समक्ष अब्बास ने आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म राजी का गीत ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू गाया। प्रधानमंत्री और होटल की लॉबी में मौजूद लोगों ने अब्बास के गीत के दौरान गायक का उत्साहवर्द्धन किया।

मोदी ने होटल में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी की।

मोदी सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। (भाषा)



