देश-दुनिया
India Pakistan War: भारत-पाक सैन्य संघर्ष पर जयशंकर बोले, हमारा रुख संतुलित और जिम्मेदाराना

India Pakistan War: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात करने के बाद कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा से ही संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ा टकराव
जयशंकर और रुबियो के बीच फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई, जब भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया है और दोनों देशों के मध्य पहले से ही जारी गंभीर टकराव और बढ़ गया है। (भाषा)



