काम की बात
Rajnath Singh In Mussoorie: राजनाथ सिंह बोले, निष्ठा से सेवा करें, विनम्रता से नेतृत्व करें और उत्कृष्टता के साथ करें कार्य

LBSNAA: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में शनिवार को कहा कि आपका उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। निष्ठा से सेवा करें, विनम्रता से नेतृत्व करें और उत्कृष्टता के साथ कार्य करें। यह सब करते हुए अहंकार मन में किसी भी तरह का नहीं होना चाहिए।
अहंकार पर कही ये बात
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि जिसके भी मन में अहंकार हुआ, तो दूसरों की नजर में उसका मूल्य स्वतः ही कम हो जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



