खेल-मनोरंजन

Rajinikanth: अभिनेता रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

अभिनेता रजनीकांत (Actor Rajinikanth) को सोमवार देर रात चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को ‘कैथ लैब’ में संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैं दुनिया भर में थिरु रजनीकांत के लाखों समर्पित प्रशंसकों के साथ खड़ा हूं और उनके (रजनीकांत के) शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रशंसकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

अब हालत स्थिर
अस्पताल के एक सूत्र ने कहा के रजनीकांत को पाचन संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। उनके पेट में कोई दिक्कत है जिसे दूर करने के लिए उन्हें ‘कैथ लैब’ में पूर्व निर्धारित उपचार प्रक्रिया से गुजरना होगा और बाद में उन्हें एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। सूत्र ने बताया कि अभिनेता को मंगलवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है।

इन फिल्मों को लेकर हैं चर्चा में
गौरतलब है कि रजनीकांत इस समय दो फिल्मों में बिजी हैं। उनकी पहली फिल्म 10 अक्टूबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘वेट्टैयन’ है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले रजनीकांत को हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘वेट्टैयन’ के ऑडियो लांच पर देखा गया था। ऑडियो लांच इवेंट के दौरान रजनीकांत ने कुछ डांस मूव भी किए थे। इस फिल्म में उनके साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। दो अक्टूबर को चेन्नई में इस फिल्म का ट्रेलर लांच होने वाला है। ‘वेट्टैयन’ रजनीकांत की 170वीं फिल्म भी है। उनकी अगली फिल्म ‘कुली’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button