राजनीति
Loco Pilot: लोको पायलट के साथ हो रहा है अन्याय, उनकी आवाज उठाते रहेंगे: राहुल गांधी

Rahul gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय रेल में कार्यरत लोको पायलट को शौच के लिए तक ब्रेक नहीं दिया जा रहा है जो न सिर्फ उनके साथ अन्याय है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षा से भी खिलवाड़ है।
कहा, यह न्याय की लड़ाई है
उन्होंने यह भी कहा कि यह न्याय की लड़ाई है और वह लोको पायलट के लिए आवाज उठाते रहेंगे। (भाषा)



